28 साल से माता के दरबार में सेवा, भक्ति की अनूठी मिसाल
विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में हरियाणा के करनाल निवासी भारत भूषण कपूर पिछले 28 वर्षों से शारदीय नवरात्रों में विशाल भंडारे का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं। भंडारे में सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर और रात के भोजन तक, व्रतधारियों के लिए फलाहार की भी विशेष व्यवस्था की जाती है। इसके साथ ही माता के दरबार को देश-विदेश से मंगवाए गए रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया है। भारत भूषण कपूर पूरे दस दिन मंदिर में रहकर सेवा करते हैं।
स्वारघाट से सूरज चंदेल की रिपोर्ट
#MaaNainaDevi #NainaDeviTemple #Navratri #BhandaraSeva #Bhakti #HimachalNews #BilaspurNews #HimachalPradesh #RozanaHimachal