नवाबगंज: बाराबंकी के नवीन मंडी के सामने फ्लाईओवर के पास दूध से लदा हाफ डाला पलटा, सड़क पर बिखरा दूध, लगा भीषण जाम
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी के सामने रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे फ्लाईओवर के पास करनैलगंज (गोंडा) से लखनऊ दूध लेकर जा रहा एक हाफ डाला तेज रफ्तार के चलते हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि चालक आगे चल रहे टैंकर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क पर पलट गया।