महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत गरियाबंद में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगारमूलक कार्य बढ़ाने, पीएमजीएसवाई सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा विकास योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर राजिम विधायक श्री रोहित साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, एसपी श्री वेदव्रत सिरमौर सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#gariyaband
29 views | Gariaband, Chhattisgarh | Sep 19, 2026