मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को गुरुवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरदारपुर चक्क में कोई व्यक्ति हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से सरदारपुर चक्क निवासी प्रीतम बंजारा उम्र 42 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।