मुरैना नगर: पोरसा सब्जी मंडी में आवारा सांड का हमला,युवक गंभीर घायल, पोरसा से लाया गया मुरैना जिला अस्पताल,नगर पालिका पर उठे सवाल।
मुरैना जिले के पोरसा की सब्जी मंडी में आज शुक्रवार को आवारा सांड ने मडोखर गांव निवासी 30 वर्षीय अभयप्रताप सिंह तोमर पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिजन उन्हें पहले पोरसा अस्पताल और फिर मुरैना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आवारा सांड पहले भी कई लोगों को घायल कर चुके हैं, लेकिन नगर पालिका कोई कार्रवाई नहीं कर रही।