श्रीनगर: अंतिम दिन प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में श्रीनगर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
प्रखंड परिसर में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को दस बजे ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और योजनाओं के लाभ हेतु लोगों ने आवेदन जमा किए। मनरेगा जाॅब कार्ड 45, लखपति दीदी योजना में 110, प्रधानमंत्री आवास योजना 27, पीएम सूर्य घर योजना 3, वंदना कार्ड 1 आवेदन प्राप्त हुआ।