तुलसीपुर: भारत-नेपाल सीमा वर्ती ग्राम सेमरी में पुलिस ने गश्त कर ग्रामवासियों के साथ की बैठक
13 मई मंगलवार 4 बजे भारत नेपाल सीमावर्ती ग्राम सेमरी में पुलिस ने गस्त कर सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से स्थिति को देखा पुलिस द्वारा ग्राम वासियों के साथ बैठक भी की गई। बैठक में सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी, वन्य जीव तस्करी एवं अवैध गतिविधियों एव संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई पड़ने पर तत्काल पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल को सूचना देने को कहा गया।