तुलसीपुर: आनंद मार्ग स्कूल जरवा में प्रवर्तक आनंदमूर्ति जी का मनाया गया 104 वां जन्मोत्सव
13 मई मंगलवार सुबह 10:00 बजे आनंद मार्ग स्कूल जारवा में स्कूल के प्रवर्तक आनंदमूर्ति जी का 104 वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अखंड कीर्तन का पाठ किया गया बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों को संचारी रोग से बचाव हेतु आचार्य मेघ दीपानंद ने मच्छरदानी का वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे अभिभावक एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।