तुलसीपुर: थाना महाराजगंज तराई अंतर्गत रामपुर महदेइया में शादी वाले घर में विपक्षियों ने किया हमला, लड़की और परिवार वालों को पीटा
12 मई रविवार सोमवार की बीती रात लगभग 10:00 बजे थाना महाराजगंज तराई अंतर्गत रामपुर महदेइया में शादी वाले घर में विपक्षी द्वारा हमला कर लड़की एवं परिवार वालों को मारा पीटा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। लड़की द्वारा पूरा मामला पुलिस को बताया गया, बताया कि तीन लोगों और महिलाओं ने उसे मारा पीटा है तथा पैसा भी छीन लिया है।