शिवपुरी: सिरसौद गांव में 7 साल का मासूम कुएं में गिरा, ग्रामीणों ने बचाई जान
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे 7 वर्षीय अर्जुन लोधी पैर फिसलने से 40 फीट गहरे कुएं में गिर गया। अर्जुन अपने दोस्त धीरज लोधी के साथ कच्चे आम तोड़ने गया था। घटना देखते ही धीरज ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे। एक किसान कुएं में उतरा और बाल्टी की मदद से बच्चे का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया