बक्सर: त्रिकालपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Buxar, Buxar | May 24, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर त्रिकालपुर डेरा गांव के पास रविवार को संध्या समय 5:00 बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय विकास राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन राम ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीसरा युवक अरुण राम गंभीर रूप से घायल है, जिसे राजपुर सीएचसी से रेफर किया गया है।