मंडला: जिला अस्पताल परिसर में दुकानों का किराया बढ़ने पर व्यापारियों ने किया विरोध
Mandla, Mandla | Feb 2, 2026 जिला अस्पताल परिसर में वर्ष 2002 से संचालित दुकानों पर वर्ष 2025 की नई नीति लागू किए जाने के विरोध में दुकानदारों में सोमवार 3 बजे आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि इस मामले में उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पारित स्थगन आदेश के बावजूद जिला रोगी कल्याण समिति द्वारा लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जो न्यायालय के आदेश की अवहेलना है।