राजापुर: पहाड़ी के बाबूपुर के पास चलती बाइक से गिरकर महिला घायल, पहाड़ी सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
पहाड़ी के बाबूपुर के पास आज सोमवार की सुबह 11:00 बजे चलती बाइक से गिरकर महिला कमरून निशा पत्नी बकरीदी निवासी चंद्रगहना घायल हो गई। कमरून निशा राजापुर से अपने पुत्र शाहिद अली के साथ बाइक से कर्वी लौट रही थी,तभी यह हादसा हो गया। वही कमरून निशा को पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए जाने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।