सुल्तानगंज: सुल्तानगंज में मतदान के लिए निकाली गई जागरूकता प्रभात फेरी, बीडीओ संजीव कुमार ने किया नेतृत्व
सुल्तानगंज में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड मुख्यालय से मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार ने की। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, आशा कार्यकर्ता, एनएम, शिक्षकगण, प्रखंड एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। यह फेरी सुल्तानगंज ब्लॉक परिसर से आरंभ होकर पूरे नगर क्षेत्र का