सिमडेगा: जनता दरबार का आयोजन कर सिमडेगा डीसी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की सुनी समस्या
सिमडेगा डीसी के द्वारा जनता दरबार का आयोजन गुरुवार को 11:30 बजे समाहरणालय परिसर में किया ।इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना ।जिसके बाद संबंधित विभाग को भेजते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।इस दौरान बिजली पानी सड़क पेंशन आवास सहित कई तरह के मामले आवेदन के रूप में रखे गए।