सोहागपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सिंहपुर पुलिस ने धनपुरा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनपुरा गांव के रहने वाले दीपक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बुधवार को लगभग 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादिया की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज किया था,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।