कौंच: कोंच में नदीगांव रोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Konch, Jalaun | Apr 23, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, नदीगांव रोड पर पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों की पहचान शैलेंद्र (40) और केशव (25) निवासी ककरौली के रूप में हुई है, जो ककरौली से नदीगांव जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।