कोंडागांव: अवैध पार्किंग फिर बनी जानलेवा, बनियागाँव के पास खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, बाइक सवार की मौत, पत्नी और बेटे की हालत नाजुक
कोंडागांव जिले में अवैध पार्किंग एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। आज रविवार रात करीब 9 बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियागांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर खड़ी एक ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।