गोलमुरी-सह-जुगसलाई: शास्त्रीनगर हत्याकांड: आरोपी आयान गिरफ्तार, बोला- 'मैं उसे न मारता तो वह मुझे मार देता', आरोपी का आपराधिक इतिहास
कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 में गुरुवार की रात फारूकी मस्जिद के पास अपराधियों ने तौकीर उर्फ गोरा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को 5 बजे बताया कि पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी अयान को गिरफ्तार कर लिया है। अयान का कहना है कि अगर वह तौकीर उर्फ गोरा को नहीं मारता तो तौकीर उसकी हत्या कर देता।