भोगांव: भोगांव नगर पंचायत में प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
भोगांव नगर पंचायत में प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत सभासदो के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने भोगांव नगर पंचायत में मनोनीत हुए सभासद सुनील कुमार उर्फ़ लालू वर्मा, संजय वर्मा, अनुभव गुप्ता को माला एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया।