करसोग: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करसोग ने मुख्यमंत्री दौरे की सराहना की, महेश राज ने दी जानकारी
Karsog, Mandi | Oct 12, 2025 रविवार शाम 5 बजे के करीब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करसोग ने मुख्यमंत्री के हालिया दौरे की सफलता को लेकर प्रेस वार्ता की। महेश राज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में ठोस कदम उठाए हैं और जनता की अपेक्षाओं को पूरा किया। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले समय में विकास धीमा रहा, लेकिन वर्तमान सरकार ने करसोग में नए आयाम स्थापित किए हैं।