अररिया: जिलाधिकारी ने स्कोर की बैठक में निबंधन कार्यालयों में टोकन डिस्प्ले सिस्टम स्थापित करने के दिए निर्देश
Araria, Araria | Apr 6, 2026 अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में डिस्ट्रिक्ट सोसाइटी फॉर कंप्यूटरीज्ड रजिस्ट्रेशन (स्कोर) से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई और विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।