गुना नगर: छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव से भटककर गुना पहुंचा मूक बधिर युवक, समाजसेवी ने परिवार से मिलाया
गुना में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से भटककर आए मुख बधिर युवक को परिवार मिल गया है। 28 मई को समाजसेवी प्रमोद भार्गव ने बताया, भटकता हुआ मिला था बोल नही पाता। देश के राज्य के नाम लिखें छत्तीसगढ़ पर उंगली रखी। छत्तीसगढ़ के जिलों में राजनांदगांव पर उंगली रखी फिर राजनांदगांव के भूरसटोला ग्राम सरपंच से बात हुई। पहचान कर परिजन गुना आए और परिवार के साथ घर भेजा है।