लखीसराय: नया बाजार सूर्यनारायण घाट में 5 फरवरी को हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी
शहर के नया बाजार सूर्यनारायण घाट परिसर स्थित हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आगामी 5 फरवरी को आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उक्त आयोजन को लेकर सूर्य नारायण घाट मुख्य द्वार पर गाड़ीवान मोटिया पल्लेदार संघ द्वारा रविवार की 2:00 बजे भव्य तोरण द्वार बनाया गया। उक्त आयोजन को लेकर अभी से ही तैयारी की शुरुआत कर दी गई।