फतुहा: सोराकोठी से बुधवार देर रात मां काली की आराधना के लिए निकली खप्पड़ यात्रा
Fatwah, Patna | Jul 30, 2026 बुधवार की रात्रि मां काली की आराधना को लेकर सोराकोठी से खपड़ यात्रा निकाली गई है। मां काली की जलती हुई ज्वाला लेकर श्रद्धालु रायपुर दरियापुर होते हुए आगे की ओर बढ़े हैं। विदित हो कि यह ज्योति ज्वाला एक गांव से दूसरे गांव होते हुए कोलकाता स्थित मां काली के मंदिर तक जाएगी। इस दौरान सैकड़ो भक्त श्रद्धालु मां की आराधना करते हुए खुसरूपुर क्षेत्र में प्रवेश किए है।