आगरा: महादेव नगर अग्रसेन वाटिका में दो चोरों ने चटकाए ताले,सीसीटीवी आया सामने
थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश मोड़ महादेव नगर अग्रसेन वाटिका मैं दो चोरों ने घर के ताले चटका दिए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तस्वीरों के माध्यम से आप देख सकते हैं कि किस तरह से चोर ताले तोड़ने मैं लगे हुए हैं। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है