अररिया: अररिया में पीएम सूर्य घर योजना के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक, 13 कैंडिडेट गांव का चयन
Araria, Araria | Apr 2, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस क्रम में जिले के कुल 13 कैंडिडेट विलेज का चयन किया गया।