डीग: डीग में एडीजी अपराध विपिन कुमार पांडे का आकस्मिक निरीक्षण
राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) विपिन कुमार पांडे ने रविवार को डीग जिला मुख्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन में नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया तथा जिला पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया।