कानपुर: पनकी थाने में तैनात सिपाही के इकलौते बेटे ने यूपीएससी एनडीए में 174वीं रैंक हासिल कर पिता का नाम रोशन किया
पनकी थाने में तैनात सिपाही के इकलौते बेटे ने यूपीएससी एनडीए में 174वी रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। पिता पनकी थाने कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। गुरुवार 11:00 बजे कॉन्स्टेबल प्रदीप चौधरी ने बताया कि, जैसे ही यह बात थाने में पता चली तो थाना प्रभारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक ने उन्हें बधाई दी। बेटे के उज्वल भविष्य की कामना की।