बागपत: टटीरी के LLB के छात्र संदीप अरोड़ा की पीएम रिपोर्ट से नहीं चला मौत का कारण, बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा प्रयोगशाला
Baghpat, Bagpat | Jun 16, 2026 मंगलवार की सुबह करीब साढे नौ बजे कोतवाली बागपत प्रभारी बृजेश कुमार के मुताबिक कस्बा टटीरी के एलएलबी के छात्र संदीप अरोड़ा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं चला मौत के कारण का पता। अब बिसरा की जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बता दें कि कस्बा टटीरी के एलएलबी का छात्र 23 वर्षीय संदीप अरोड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।