मंझिआंव: मझिआंव में भव्य मोटरसाइकिल जुलूस के साथ 135वीं अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
मझिआंव प्रखंड में भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। फुले अंबेडकर चेतना मंच के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में भव्य मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया, जो बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए न्याय, समानता और अधिकार के मार्ग पर चलने का सं