कटंगी: कोल्हापुर में बाइक न लाने की बात पर 40 वर्षीय व्यक्ति ने 22 वर्षीय युवक पर कुल्हाड़ी से किया हमला
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हापुर में एक मामूली सी बात को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने 22 वर्षीय युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल कटंगी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बाइक नहीं लाकर देने की बात को लेक