भिंड नगर: इंदिरा गांधी चौराहे पर वाहनों की मजिस्ट्रेट चेकिंग, स्कूल वाहनों की भी हुई जांच
इंदिरा गांधी चौराहे पर सोमवार सुबह करीब 8 बजे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया एवं अन्य वाहनों के मूल दस्तावेजों की गहन जांच की गई।चेकिंग के दौरान स्कूल वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्कूल बसों में लगे सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच कर उनकी कार्यशीलता का परीक्षण