बरेली: बरेली जिला अस्पताल में ठेला कांड पर डिप्टी CM का बड़ा प्रहार, कहा- CCTV में लापरवाही मिली तो नौकरी जाएगी
बरेली जिला अस्पताल के चर्चित ठेला कांड पर अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। बीमार महिला को ठेले पर अस्पताल लाने का वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सख्त जांच के आदेश दिए हैं। अब अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से लेकर मुख्य गेट तक की CCTV फुटेज खंगाली जाएगी। जांच टीम यह देखेगी कि मरीज के पहुंचने पर अस्पताल स्टाफ ने क्या इंतजाम