चांदपुर: चांदपुर में भारतीय किसान यूनियन हिंद के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए धरना दिया
शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर में भारतीय किसान यूनियन हिंद के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से अधिक बिल आ रहे हैं ।विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर एसडीओ को ज्ञापन दिया।