परिहार: सड़क हादसे में मृत वाजिद के परिजनों से मिलीं भाजपा नेत्री रितु जायसवाल, मौलाना इरशाद नूरी ने दी आर्थिक सहायता
परिहार प्रखंड के बेतहा निवासी वाजिद की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार को भाजपा नेत्री रितु जायसवाल एवं नमो सेना अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इरशाद नूरी ने मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने परिजनों को सांत्वना देते हुए दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिल