नगर विधायक गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म कार्यालय के निजी सहायक शत्रुध्न सिंह द्वारा बताया गया कि राजस्थान सरकार द्वारा नगर का नाम बृजनगर घोषित किया गया।जिसको लेकर आज नगर कस्बे के विभिन्न मुख्य मंदिरों पर हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसको लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।