रामगढ़: सादन का बास की बदहाल सड़क देख दंग रह गए पीडब्ल्यूडी अधिकारी, ग्रामीणों ने कहा- जल्दी समाधान करें
Ramgarh, Alwar | Jul 1, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत सादन का बास गांव की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों के विरोध और एसडीएम को दिए गए ज्ञापन का असर बुधवार को दोपहर 12 बजे देखने को मिला। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेईएन अमित कुमार मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क की बदहाली देखकर हैरान रह गए। गांव के मुख्य मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक बरसात का पानी भरा मिला।