कटंगी: पॉस मशीन में तकनीकी समस्या: गरीबों की थाली से अनाज गायब, कटंगी में हितग्राही परेशान
कटंगी शहरी क्षेत्र में सहकारी विपणन समिति की उचित मूल्य की दुकानों में इन दिनों पॉस मशीन की तकनीकी खराबी ने गरीबों की थाली तक अनाज पहुंचने में बड़ी बाधा खड़ी कर दी है। बड़ी संख्या में राशनकार्ड धारक बार-बार दुकान तक पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस बीच दुकान संचालक की तरफ से अनाज खत्म होने की भी खबर फैला दी गई।