सिवनी: भाजपा की प्रेस वार्ता में सांसद भारती पारधी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पर कांग्रेस पर किया तीखा हमला
Seoni, Seoni | Apr 24, 2026 सिवनी जिला भाजपा कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद भारती पारधी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने वाले इस महत्वपूर्ण विधेयक को संसद में गिराना कांग्रेस की नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।