दुधि: सोन नदी में डूबे एक बालक सहित दो लोगों के शव 25 घंटे बाद बरामद, तीसरे की तलाश जारी
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित मितापुर गांव में सोन नदी में बुधवार को हुए हादसे के बाद गुरुवार को दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए। लगभग 25 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद यह सफलता मिली। तीसरे की तलाश अभी भी जारी है।एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया।