भदोही: बीरापुर में सीडीओ ने मतदाताओं को किया जागरूक, बाहर रहने वाले मतदाताओं से की गई मताधिकार का प्रयोग करने की अपील
बीरापुर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार ने मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस मौके पर अधिकारियों ने बाहर रहने वाले मतदाताओं से फोन पर वार्ता कर उनको मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कम मतदान वाले क्षेत्र में प्राथमिकता से मतदाताओं को जागरूक किया जाए।