भदोही: कंधिया प्राथमिक विद्यालय गांव में सीडीओ के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।
जनपद में कम परसेंटेज में वोटिंग होने वाले बूथो पर स्वीप अधिकारी सीडीओ यशवंत सिंह के नेतृत्व में कंधिया प्राथमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। वही जो मतदाता जनपद में नहीं है वह कहीं बाहर रखकर कामधंधा कर रहे हैं उन्हें सीडीओ भदोही द्वारा फोन कर 25 मई को उपस्थित होकर मतदान करने का अनुरोध किया गया।