भदोही: युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर की गई गिरफ्तारी।
भदोही कोतवाली में वादिनी द्वारा सूचना दिया गया कि मेरी पुत्री के साथ आरोपी युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। सूचना पर तत्समय ही आरोपी युवक के विरुद्ध मु0अ0सं0-50/2024 धारा-376 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर भदोही नगर के इंद्रामिल चौराहे से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।