सिरोही के सदर थाने का रविवार को लोगों ने घेराव कर दिया। मांडवा गांव में लगातार हो रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार फूट पड़ा। इसी को लेकर ग्रामीणों ने यह प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में हुई 6 चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। मांडवा गांव, जो सिरोही जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर और सदर थाने से 6 किलोम