हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि विगत 11 सालों में पारदर्शी और सुशासन की बदौलत दक्षिण हरियाणा के क्षेत्र का समुचित विकास हुआ है। योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दिए जाने की नीति से अहीरवाल के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।