शिवहर: दोस्तिया बागमती नदी में डूबे युवक का 5 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, आज छठे दिन खोज अभियान शुरू
पुरनहिया थानाध्यक्ष प्रेमजीत सिंह सोमवार सुबह 10 बजे बताया कि दोस्तिया बागमती नदी में 11 दिसंबर को नाव हादसा में एक युवक लापता हो गया था. जिसका खोज लगातार प्रतिदिन की जा रही है. 5 दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है और आज छठे दिन खोजबीन शुरू किया गया है. दोस्तिया बागमती घाट से लेकर पिपराही पुल तक खोजबीन की जा रही है.नदी इलाका के सभी थाना को अलर्ट किया है।