कांकेर: सुभाष वार्ड स्थित एक घर के किचन में घुसा अजगर, घर वाले दहशत में
Kanker, Kanker | Oct 19, 2024 कांकेर वन परिक्षेत्र अंतर्गत शहर के सुभाष वार्ड में स्थित एक घर के किचन में शनिवार सुबह 8 बजे अजगर घुस गया था। अजगर सांप की लंबाई लगभग 6 फीट होना बताया जा रहा है। जिसे वार्ड के लोगों के द्वारा रेस्क्यु कर घर से बाहर निकाला गया। तब जाकर घर वालों ने राहत की सांस ली है।