कांकेर: केशकाल घाट में 8 गाड़ियां हुईं खराब, पुलिस ने दी जानकारी
Kanker, Kanker | Oct 19, 2024 कांकेर यातायात पुलिस ने शनिवार को 12 बजे जानकारी दी है कि केशकाल घाट में अलग अलग जगहों पर आठ गाड़ियां खराब हो गई है। जिसके चलते जगदलपुर तरफ से आने वाले गाड़ियों को विश्रामपुरी की ओर से दुधावा व नगरी तरफ से भेजा जा रहा है। रायपुर तरफ से आने वाली गाड़ियों को घाट से वनवे जाने दिया जा रहा है।