कांकेर: सदर बाजार चारामा में 11 KV विद्युत लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से हुआ घायल
Kanker, Kanker | Oct 18, 2024 आज शुक्रवार को दोपहर ३ बजे चारामा नगर के सदर बाजार में एक निर्माणाधीन भवन मे काम करने के दौरान एक युवक बिजली के 11 KV तार की चपेट में आ गया है। बताया जा रहा है कि युवक नंदकिशोर साहू उम्र करीब 22 वर्ष ग्राम सांकरा जिला धमतरी का निवासी है । जो कि सदर लाइन चारामा के एक भवन के प्रथम मंजिल पर एल्युमिनियम सेक्शन का कार्य कर रहा था।